ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पंचायत उपचुनाव लाइव: सुबह ठंड से नहीं निकले मतदाता, 11 बजे के बाद बढी भीड़, देखें तस्वीरें

बिलासपुर। जिले की 12 ग्राम पंचायतों में गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। सुबह ठंड के कारण मतदान केंद्रों में इक्के—दुक्के लोग ही मतदान करने पहुंचे। सुबह 11 बजे के बाद ही भीड़ दिखाई दी।

इन पंचायतों में डाले जा रहे वोट

जनपद पंचायत बिल्हा के संबंधित निर्वाचन क्षेत्र ग्राम पंचायत करमा, बसहा, रामपुर, भिल्मी, उच्चभट्ठी, पेण्डरवा (द), बोड़सरा, बिटकुली (द), डगनिया मस्तूरी की ग्राम पंचायत भनसेर, भटचौरा, नरगोड़ा, कौड़िया, विद्याडीह (टा), कोटा की ग्राम पंचायत उपका, मटसगरा, तखतपुर की ग्राम पंचायत खजुरीनवागांव, पेण्डारी, भरनी, बिनौरी, बहतराई, चिचिरदा, साल्हेकापा, पाली, बहुरता, छतौना, जरेली, विजयपुर वोट डाले जा रहे हैं

तीन बजे शुरू होगी मतगणना

जिले की 12 पंचायतों में दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद तीन बजे से ही मतदान स्थल पर ही मतगणना शुरू हो जाएगी। अनुमान है कि शाम छह बजे तक रिजल्ट आ जाएगा।

ये भी जरूरी

आयोग के निर्देश पर गौर करें तो ऐसे कारखाने जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते हैं, वहां प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के लिए दो-दो घण्टे का अवकाश तथा जो कारखाने निरंतर प्रकिया के अंतर्गत आते हैं, उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान करने की सुविधा दी गई है।

अलग-अलग मतपत्र

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश ओर उप चुनाव के दौरान पंच,सरपंच व जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र का उपयोग किया जाएगा। पंच पद के लिए सफेद व सरपंच के लिए नीला मतपत्र रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.