ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

छत्‍तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : मतदान जारी, दोपहर एक बजे तक रायपुर में 62.56 फीसद मतदान

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में गुरुवार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान मतदान करने सुबह ठंड होने से कम मतदाता दिखे, लेकिन जैसे ही दिन चढ़ता गया तो दोपहर तक ही मतदाताओं में मतदान करने का उत्‍साह देखने को मिला। दोपहर एक बजे तक रायपुर 62.56 फीसद मतदान हुआ। वहीं गौरेला पेंड्रा मरवाही 69.74 फीसद मतदान, सरगुजा 58.45, बलौदाबाजार 48.45 फीसद मतदान हुआ। वहीं पाटन में युवकों के बूथ में अंदर घुसकर अपने सरपंच प्रत्‍याशी का प्रचार करने का मामला सामने आया, जहां पुलिस के आने से पहले ही युवक भाग गए।

बता दें कि पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के तीन पदों के लिए 12, जनपद सदस्य के 27 पदों के लिए 88, सरपंच के 152 पदों के लिए 455 और पंच के 330 पदों के लिए 733 अभ्यर्थी निर्वाचन में हिस्सा लिया है। मतदान के लिए 1,066 केंद्र बनाए गए हैं। सुबह सात बजे से दोपहर के तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके बाद मतणना होगी। मतदान के लिए फोटोयुक्त परिचय पत्र अनिवार्य किया गया है। राज्य निवार्चन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने सभी लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

त्रिस्तरीय पंचायत आम व उप चुनाव मतदान के अनंतिम आंकड़े

1 बजे तक का मतदान प्रतिशत

            • बस्तर 67.91बीजापुर 34.87 

               

               

               

               

               

               

                • बिलासपुर 47.44

               

               

               

               

                • गौरेला पेंड्रा मरवाही 69.74

               

               

               

                • मुंगेली

               

               

               

               

                • जांजगीर चाम्पा

               

               

               

               

                • कोरबा 72.01

               

               

               

               

                • रायगढ़ 53.63

               

               

               

               

                • सूरजपुर

               

               

               

               

                • बलरामपुर 52.78

               

               

               

                • सरगुजा 58.45

               

               

               

               

                • कोरिया 75.24

               

               

               

               

                • जशपुर

               

               

               

               

                • रायपुर 62.56

               

               

               

               

                • बलौदाबाजार 48.45

               

               

               

               

                • गरियाबंद

               

               

               

                • महासमुंद 31.44

               

               

               

               

                • धमतरी 55.60

               

               

               

               

                • बेमेतरा

               

               

               

               

                • दुर्ग 65.13

               

               

               

               

                • बालोद 67.04

               

               

               

               

                • राजनांदगांव 48.15

               

               

                • कबीरधाम 63.83

               

               

               

               

                • कोंडागांव 60.03

               

           

           

            • कांकेर

           

           

           

            • दंतेवाड़ा 62.86

           

त्रिस्तरीय पंचायत आम और उप चुनाव : सुबह 7 से10 बजे तक मतदान प्रतिशत

    • बिलासपुर 22.44
    • गौरेला पेंड्रा मरवाही 35.03
    • मुंगेली अपडेट हो रहा है
    • जांजगीर चाम्पा 24.86
    • कोरबा अपडेट हो रहा है
    • रायगढ़ 19.69
    • सूरजपुर 14.52
    • बलरामपुर 12.46
    • सरगुजा 23.38
    • कोरिया 19.14
    • जशपुर 26.14
    • रायपुर अपडेट हो रहा है
    • बलौदाबाजार 17.19
    • गरियाबंद अपडेट हो रहा है
    • महासमुंद 30.66
    • धमतरी 25.12
    • बेमेतरा 27.96
    • दुर्ग 16.47
    • बालोद 27.53
    • राजनांदगांव 26.52
    • कबीरधाम 30.59
    • कोंडागांव 14.31
    • बस्तर 34.34
    • कांकेर 24.97
    • दंतेवाड़ा 30.17
    • बीजापुर 8.25
राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह द्वारा रायपुर में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
धमतरी में मतदान को लेकर दिखा उत्‍साह
वहीं धमतरी के ग्राम पंचायत इर्रा में के वार्ड क्रमांक छह से पंच पद के लिए कोरोना संक्रमण के बीच उत्साह के साथ मतदान करने पहुंचे मतदाता। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2021-22 के तहत जिले की ग्राम पंचायतों में सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। जिले के 52 मतदान केन्द्रों में मतदान हो रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी ने बताया कि जिले में कुल 52 पोलिंग बूथ और मतदान दल बनाए गए हैं।
इनमें जनपद पंचायत कुरुद में 26, धमतरी में 13, नगरी में 08 तथा जनपद पंचायत मगरलोड में 05 शामिल हैं। जिले में राजनीतिक संवेदनशील बूथ की संख्या 14 है, जबकि अतिसंवेदनशील बूथ 12 हैं। इसी तरह 07 बूथ नक्सल अतिसंवेदनशील और 19 सामान्य केन्द्र हैं। उल्लेखनीय है कि पंचायत उपनिर्वाचन 2021-22 के तहत जिले में जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच तथा पंच के रिक्त पदों के यह मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर तीन बजे तक होगा।
त्रिस्तरीय पंचायत उपनिर्वाचन 2021-22 के तहत धमतरी जिले में सुबह 10 बजे की स्थिति में कुल 25.12 प्रतिशत ग्रामीण मतदाताओं ने मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 26.40 प्रतिशत पुरुष मतदाता और 23.86 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हैं। सुबह 10 बजे की स्थिति में विकासखंड कुरुद में मतदान का प्रतिशत 21.48 रहा। इसी तरह धमतरी में 34.01 प्रतिशत, नगरी में 19.25 प्रतिशत, मगरलोड में 54.01 प्रतिशत मतदान का प्रतिशत रहा।
जगदलपुर में पंचायत उपचुनाव के लिए धीमी गति से चल रहा मतदान
बस्तर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के अंतर्गत सरपंच के तीन, पंच के दो व जनपद सदस्य के एक पद के लिए मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है लेकिन इसकी रफ्तार काफी कम है। सुबह दस बजे तक 14 फीसद मतदान होने की खबर है। दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान होना है।
दुर्ग जिले में 11 बजे तक 30 फीसद मतदान
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जिले में सरपंच के आठ एवं पंच के 14 रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से चल रहा है l 11 बजे तक 30 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया था l मतदान दोपहर तीन बजे तक चलेगा l दुर्ग ब्लाक में सरपंच के चार,पंच के चार,पाटन में सरपंच के दो,पंच के आठ और धमधा ब्लाक में सरपंच व पंच के दो दो रिक्त पदों पर चुनाव कराया जा रहा है l

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.