ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ट्रैक्टर चालक ने मारी टक्कर; पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के इसराना उपमंडल में गांव जोंधर्न मोड़ पर एक ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बैंकर की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हादसा बैंककर्मी के पिता की आंखों के सामने हुआ।बैंककर्मी बैंक से शाम को घर लौट रहा था। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद मंगलवार को शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।दो भाईयों में छोटा था मृतकइसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में उमेद सिंह ने बताया कि वह गांव चिढाना जिला सोनीपत का रहने वाला है। उसके दो बेटे हैं। छोटा बेटा प्रदीप (26) पानीपत के एक निजी बैंक में नौकरी करता था। 12 सितंबर को वह ड्यूटी पर गया हुआ था। शाम को वह अपनी बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था।पिता ने बताया कि वे भी पानीपत आए हुए थे, वह अपने बेटे के पीछे दूसरी बाइक पर चल रहे थे। शाम करीब 7 बजे जब वे जौंधर्न कट के पास पहुंचे तो प्रदीप के आगे आगे एक ट्रैक्टर ट्राली चालक अपने ट्रैक्टर ट्राली को तेज गति, लापरवाही से टेड़ा मेड़ा चलाता हुआ जा रहा था।प्रदीप ने उसे क्रॉस करने की कोशिश की तो ट्रैक्टर चालक ने एकदम ट्रैक्टर को प्रदीप की ओर मोड़ दिया। जिसकी टक्कर लगते ही प्रदीप बाइक समेत जमीन पर गिर गया। इसके बाद ट्रैक्टर चालक प्रदीप को घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। पिता ने तुरंत प्रदीप को मौके पर संभाला।मौके पर भीड़ जमा हो गई। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। हादसे में प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.