इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज करते वक्त शोरूम में लगी आग
हैदराबाद| तेलंगाना के सिकंदराबाद में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम में आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब यहां इलेक्ट्रिक बाइक चार्ज की जा रही थी। आग लगने के कारण अब तक हादसे में आठ लोगों की मौत हो चुकी है।डीसीपी नॉर्थ जोन चंदना दीप्ति ने बताया, पहले छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन बाद में दो अन्य की मौत सामने आई है। उन्होंने बताया, ज्यादातर की मौत दम घुटने की वजह से हुई। अभी तक की जांच में सामने आया हे कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ। उन्होंने बताया, घटना में सात लोग घायल हुए हैं। जांच में सामने आया है कि आग लगने के वक्त लॉज में करीब 24 लोग थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.