ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सितंबर में जन्मे लोग इसलिए दूसरों से होते हैं अलग

किसी भी व्यक्ति के जन्म की तिथि, वार या महीना उसके भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस तरह से किसी व्यक्ति की राशि के अनुसार उसके स्वभाव के बारे में बताया जा सकता है, ठीक उसी प्रकार उसके जन्म के माह के अनुसार उसके स्वभाव और जीवन के बारे में जानकारी हासिल की जाती है। सितंबर माह की शुरुआत होने जा रही है। कैलेंडर के अनुसार, सितंबर साल का नौवां महीना होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, सितंबर मंगल ग्रह का महीना माना जाता है।

करियर : सितंबर माह में जन्मे लोग हर काम को बेहतरीन तरीके से पूरा करने की कोशिश करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, इन्हें करियर में जल्दी सफलता हासिल होती है। सितंबर माह में जन्मे लोग अच्छे साइंटिस्ट, शिक्षक, सलाहकार, राजनितिज्ञ बन सकते हैं।

दिल के साफ होते हैं : ज्योतिष के अनुसार, सितंबर में जन्मे लोगों का हृदय कोमल होता है। साथ ही ये लोग बहुत भावुक भी होते हैं। हालांकि ये लोग दूसरों के सामने अपने आप को बहुत मजबूत दिखाने की कोशिश करते हैं।

वैवाहिक जीवन : सितंबर माह में जन्मे लोगों का वैवाहिक जीवन सुखद होता है। साथ ही इन्हें पार्टनर का पूरा साथ मिलता है। कभी-कभी इन्हें अपनी आदतों के कारण वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव भी देखने पड़ते हैं। समय के साथ बदलाव के बाद इन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

कमियां : मंगल का प्रभाव होने के कारण इन लोगों को गुस्सा भी बहुत जल्दी आता है। ये अपना गुस्सा छुपा कर नहीं रखते तुरंत ही जाहिर कर देते हैं। साथ ही इन्हें रिश्ते में किसी भी तरह का धोखा बर्दाश्त नहीं करते हैं। ये लोग अपने और पार्टनर के बीच में किसी तीसरे की दखल बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.