लाखों रुपए के लेन-देन में वारदात; 5 को झुलसी हालत में पहुंचाया अस्पताल
जींद। हरियाणा के जींद के जुलाना के बुढाखेड़ा रोड पर एक मकान में लगी आग से 5 लोगों के झुलसने के मामले में जुलाना थाना पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ आगजनी और जान लेने की कोशिश करने का केस दर्ज किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि रुपए के लेनदेन को लेकर रंजिश के चलते घर में आग लगाई गई थी। जिससे 5 लोग झुलस गए थे। सभी पांचों लोग अस्पताल में उपचाराधीन हैं।गांव शादीपुर निवासी शीला देवी ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की मौत के बाद लगभग डेढ वर्ष पहले 2 एकड़ जमीन 23 लाख रुपए के हिसाब से गांव के ही सुनील को बेची थी। सुनील ने 15 दिन में राशि के भुगतान का आश्वासन दिया था। डेढ़ एकड़ जमीन उसने गांव शादीपुर निवासी सोनू को भी बेची थी। सुनील को जमीन बेचने के दौरान सोनू गवाह बन गया था।12 सितंबर को सुनील की पत्नी सुमन ने उन्हें रुपए के हिसाब को लेकर घर बुला लिया। वह अपने बेटे नरेंद्र, रिश्तेदार गांव थुराना निवासी नमिता तथा सोनू के साथ सुनील के घर पर पहुंचे। जब वे सुनील के साथ कमरे में बैठ कर बातचीत कर रहे थे तो उसी दौरान सुनील की पत्नी सुमन ने झांकी से पेट्रोल की कैनी अंदर फेंकी और सुनील के पिता दिलबाग ने आग लगा दी। जिसमें उन तीनों के अलावा सुनील भी झुलस गया। किसी तरह उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने मौके पर पहुंच कार उनको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया था। जुलाना थाना पुलिस ने शीला देवी की शिकायत पर सुनील, उसकी पत्नी सुमन तथा उसके पिता दिलबाग के खिलाफ हत्या का प्रयास, आगजनी करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।जुलाना थाना के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि रुपयों के लेनदेन को लेकर तेल छिडक आग लगागई गई थी। फिलहाल शीला देवी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.