ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जेलाफ स्कूल में मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित; हिंदी को आदर देने की मांग

नारनौल: जैलाफ स्कूल में हिंदी दिवस पर बच्चों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य व अन्य।हरियाणा के नारनौल में हिंदी दिवस के अवसर पर अनेक जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में हिंदी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैलाफ में हिंदी दिवस व सम्मान समारोह का आयोजन प्राचार्य लोकेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया।हिंदी हमें एक सूत्र में पिरोती हैहिंदी शिक्षक होशियार सिंह ने हिंदी दिवस पर हिंदी के महत्व से बच्चों को अवगत करवाते हुए कहा कि यह भाषा हम भारतीयों को एकता व अखंडता के सूत्र में पिरोने का कार्य करती है। हिंदी साहित्यकारों की संस्कृति है। हिंदी राष्ट्रभाषा को पूरा आदर व मान सम्मान मिलना चाहिए। शिक्षक महावीर प्रसाद ने कहा कि हिंदी एक सरल व सुगम भाषा है। हमें हिंदी भाषा का अधिक से अधिक प्रचार व प्रसार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह एक वैज्ञानिक भाषा है। हमें हिंदी भाषा को अधिक अपनाना चाहिए। हिंदी हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत बनाती है।बच्चों को मिला सम्मानइस अवसर पर सम्मान समारोह के अंतर्गत जिला स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 11वीं कक्षा के छात्र कुलदीप सिंह, हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी मोहित पुत्र आजाद सिंह तथा प्रीति पुत्री शैतान सिंह को प्राचार्य तथा समस्त स्टाफ की ओर से बधाई दी गई व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा इन बच्चों को प्राचार्य ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रवक्ता रमेश कुमार, दयानंद, धर्म सिंह, सुरेंद्र कुमार, राजकुमार, राज सिंह, अनिल कुमार, गजराज सिंह और अन्य स्टाफ सदस्य थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.