ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीतापुर में हुआ बड़ा सड़क हादसा

सीतापुर जिले के सिधौली कोतवाली इलाके में बुधवार रात हुए दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार चार लोगों की मौत हो गई।वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग शाहजहांपुर से बाराबंकी के देवा जा रहे थे।देर रात ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बुधवार देर रात शाहजहांपुर जिले से बाराबंकी के देवा जाने के लिए एक ट्रैक्टर ट्राली पर करीब 50 लोग सवार थे।रात में ट्रैक्टर ट्राली चालक ट्रैक्टर ट्राली को हाईवे के बस स्टॉप पर बने डिवाइडर कट से मोड़ने लगा।इतने में ही दूसरी ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।जबकि एक और तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली की एकाएक गति धीमी हो जाने के चलते पीछे से टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी की ट्रैक्टर का आगे का हिस्सा अलग हो गया। इस घटना में ट्रैक्टर ट्राली में सवार लगभग 35 लोगों में से 4 की मौके पर मौत हो गई जबकि 4 गंभीर घायल हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.