ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मनी लॉन्ड्रिंग केस में नोरा फतेही से पांचवीं बार  होगी पूछताछ 

ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बुधवार को एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और पिंकी ईरानी से पूछताछ हुई। अब इसी मामले में दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंसेस विंग (EOW) ने गुरुवार को एक्ट्रेस नोरा फतेही को बुलाया है। इस केस में नोरा फतेही से पांचवीं बार पूछताछ होगी। EOW की टीम चार अन्य एक्ट्रेसेस- निकता तंबोली, चाहत खन्ना, सोफिया सिंह और अरुषा पाटिल से भी पूछताछ कर सकती है। इन लोगों ने तिहाड़ जेल में सुकेश से मुलाकात की थी। वहीं, बुधवार को EOW ने जैकलीन से 8 घंटे की पूछताछ की, जिसमें 100 से ज्यादा सवाल किए गए।

ED की पूछताछ में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिज को लग्जरी कार समेत कई महंगे तोहफे देने का खुलासा किया था। 14 अक्टूबर 2021 को नोरा और सुकेश को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई थी। इस दौरान नोरा ने खुद 1 करोड़ से ज्यादा कीमत की लग्जरी गाड़ी गिफ्ट में लेने की बात कबूल की थी। सुकेश की पत्नी लीना पॉल के चेन्नई में हुए एक इवेंट को अटैंड करने के बदले में नोरा फतेही को एक BMW कार और एक आईफोन गिफ्ट के तौर पर दिया गया था। मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 सेक्शन 50(2) और 50(3) के तहत नोरा का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया गया था। इसमें उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.