नक्सली हमले पर बोले सीएम भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलवाद के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर फिर हमला बोला। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के शासन के दौरान कई आदिवासियों की मौत हुई और कई पत्रकार, व्यापारी, सैनिक व आम लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकाल में सिर्फ दो बड़ी घटनाएं हुईं जिसमें जवानों की जान गई। भाजपा के शासन में नक्सलियों ने शिविरों पर हमला किया, अब नक्सल प्रभावित इलाकों में लोग शांति से रह रहे हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.