ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जाते-जाते और तरबतर करेगा मानसून!

आज भी तेज बारिश के आसार, 18 को फिर बन रहा नया सिस्टम, अब तक 44.6 इंच

भोपाल । विदाई से पहले मानसून अभी इंदौर को और भिगोने की तैयारी में है। जी हां, जुलाई-अगस्त में अच्छी बारिश के बाद अब सितंबर के महीने में भी बारिश अपने तेवर दिखा रही है। अगले दो दिन यानी बुधवार और गुरुवार को इंदौर में बारिश की संभावना बनी हुई है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात से ही शहर के कई इलाकों में बारिश शुरु हुई, जो सुबह तक जारी रही। कई क्षेत्रों में जलभराव की भी स्थिति बन गई। सुबह स्कूल जाने वाले स्टूडेंट रेनकोट और छाता लेकर स्कूल जाते नजर आए। रविवार रात को हल्की बारिश होने के बाद सोमवार दोपहर को हल्की और रात को तेज बारिश हुई। मंगलवार को भी इंदौर के कई इलाकों में दोपहर को हल्की बारिश हुई। इसे मिलाकर पिछले 36 घंटे में डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मंगलवार रात दो बजे से तेज बारिश शुरू हुई जो बुधवार अल सुबह तक जारी रही। हालांकि इसके बाद भी बूंदाबांदी का दौर बुधवार सुबह तक जारी रहा। बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से बने सिस्टम के कारण इंदौर सहित आसपास फिर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के जानकारों की माने तो बुधवार को भी इंदौर में तेज बारिश के आसार है। वहीं गुरुवार को इंदौर और आसपास बारिश की संभावना जताई जा रही है।
चौबीस घंटे में डेढ़ इंच से ज्यादा बारिशइंदौर में मंगलवार देर रात शुरू हुई बारिश बुधवार सुबह तक जारी रही। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते रात में करीब एक इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि चौबीस घंटों के दौरान डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश इंदौर में हो चुकी है। इसके साथ ही इस मानूसनी सीजन में अब तक 44.6 इंच बारिश हो चुकी है।
कमजोर नहीं पड़ा है सिस्टममौसम विभाग के वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक जिस सिस्टम के कारण फिलहाल बारिश हो रही है। वह अभी कमजोर नहीं पड़ा है। इस सिस्टम को अरब सागर से भी नमी मिल रही है। इससे सिस्टम अभी तक स्ट्रांग है। मौसम वैज्ञानिक ने 14 सितंबर को भी इंदौर में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही 15 सितंबर को एक्टिविटी कम हो जाएगी। हालांकि बुधवार-गुरुवार को इंदौर डिवीजन और उज्जैन डिवीजन में बारिश के आसार है।
18 सितंबर से एक और सिस्टम हो रहा एक्टिवमौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी लो प्रेशर का सिस्टम नॉर्थ म.प्र. की ओर रुख कर रहा है। इससे दक्षिण म.प्र. के कई हिस्से में बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि बे ऑफ बंगाल में एक और सिस्टम बन रहा है। जिसका असर फिर हो सकता है। फिलहाल इसका एनालिसिस किया जाएगा। इस मौसम में इंदौर में अब तक करीब 44.6 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि औसतन आंकड़ा 36.6 इंच का है। यानी इस अब तक औसत से 5 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.