ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एनटीपीसी बरौनी में हुआ हिन्दी पखवाड़ा का शुभारंभ

 

एनटीपीसी बरौनी में हिन्दी पखवाड़ा-2022 का शुभारंभ परियोजना प्रमुख श्री रमाकांत पंडा की अध्यक्षता में स्टेज-2 के प्रशासनिक भवन स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में किया गया। यह पखवाड़ा 14 सितंबर से ले कर 30 सितंबर तक मनाया जाएगा।

प्रारंभ में श्री केशरी नन्दन मिश्रा, राजभाषा अधिकारी ने हिन्दी पखवाड़ा-2022 के विषय में जानकारी देते हुये बताया की, इन 15 दिनों में चलने वाले महोत्सव को उत्साहपूर्वक बनाने के उद्देश्य से पखवाड़े के दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं जैसे निबंध लेखन, कविता प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा।

इसके उपरांत श्री परियोजा प्रमुख श्री रमाकांत पंडा ने अपने संबोधन में कहा की 14 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा नए हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। उन्होने हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु एनटीपीसी बरौनी के त्रैमासिक पत्रिका ‘दिनकर दर्पण’ के माध्यम से कर्मचारियों को मौलिक हिंदी लेखन के लिए आमंत्रित किया। उन्होने कार्यालयों में हिन्दी भाषा का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया अर्थात सभी कर्मचारियों, परिवारीजन एवं सीआईएसएफ कर्मचारियों को हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय अनुराग की भावना से उत्साहपूर्वक भागीदारी देने को कहा।

इस अवसर पर श्री अनिल श्रीवास्तव (महाप्रन्धक, सञ्चालन एवं अनुरक्षण), श्री सुरजीत घोष (महाप्रबंधक, अनुरक्षण) और श्री मनोज दुबे (महाप्रबंधक, परियोजना) ने उपस्तिथ सभा के समक्ष हिंदी दिवस के अफसर पर अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष के लिए हिन्दी दिवस के उपलक्ष में हस्ताक्षर परतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें सभी प्रतिभागियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.