सुबह से ही छाए हुए हैं बादल, अगले 3 दिन बारिश होने की सम्भावना
आगरा: आगरा में गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। शाम तक बारिश होने की सम्भावना है।आगरा में कल हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का पूर्व अनुमान है कि अगले 3 दिन रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। पिछले दो हफ्तों से आगरा में उमस भरी गर्मी से लोगों बुरा हाल हो रहा था। बुधवार को हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। आगरा में बारिश के बाद अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से लुढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।आगरा में गर्मी और उमस से राहत मिल गई है। मौसम सुहाना हो गया है।18 और 19 सितम्बर को ठंडा रहेगा आगरामौसम विभाग का पूर्व अनुमान है कि अगले दिन होने वाली बारिश के चलते आगरा के अधिकतम तापमान में और गिरावट आएगी। 18 और 19 सितम्बर को अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहने की सम्भावना है। इससे आगरा में ठंड का अहसास होगा। 20 सितम्बर से मौसम में फिर बदलाव आने से आसमान साफ रहेगा और धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा।बारिश होने से किसान भी खुश हैं। अब फसलों की सिंचाई की चिंता दूर हो गई है।बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशीबारिश होने से किसान के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों का कहना है कि पिछले 15 दिन से सूखे जैसी स्थिति बन रही थी। बाजरा और ढेंचा आदि फसलों की सिंचाई की जरूरत थी। सही समय बारिश होने से फसलें सूखने से बच गईं। हालांकि देहात कुछ हिस्सों में कम बारिश हुई है, इससे इन कुछ किसान अभी चिंतित हैं। खंदौली-एत्मादपुर आदि हिस्सों में बारिश कम हुई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.