ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुजरात एटीएस ने 200 करोड़ रुपये मूल्‍य के ड्रग्‍स के साथ 6 पाकिस्‍तानी नागरिकों को पकड़ा

अहमदाबाद। गुजरात से तकरीबन 200 करोड़ रुपये मूल्‍य के ड्रग्‍स के साथ 6 पाकिस्‍तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। नशे की खेप बरामद होने के बारे में एटीएस के अधिकारियों ने सूचना दी है। उन्‍होंने बताया कि फिलहाल सभी गिरफ्तार पाकिस्‍तान नागरिकों से पूछताछ हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश हो जा रही है, कि इतनी बड़ी मात्रा में लाए जा रहे नशीले पदार्थों को कहां खपाने की तैयारी थी। बता दें कि पाकिस्‍तान की ओर से भारत में नशे की खेप पहुंचाने की कोशिश लगातार की जा रही है। राजस्‍थान और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों के साथ ही गुजरात के तटवर्ती इलाकों के जरिये भी ड्रग्‍स की तस्‍करी का प्रयास हो रहा है। पिछले कुछ समय में यह नशे की सबसे बड़ी खेप है, जिसे सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा है।
गुजरात एटीएस ने कोस्ट गार्ड के साथ मिलकर आईएमबीएल से ड्रग्स का बड़ा जखीरा पकड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ड्रग्स की कीमत करीब 200 करोड़ आंकी जा रही है। बताया जाता है कि ड्रग्स को कपूरथला जेल (पंजाब) में बंद एक नाइजीरियन ने मंगवाया था। आरोप है कि वह जेल से ड्रग्स का नेटवर्क चला रहा है। पाकिस्‍तानी बोट 6 मील तक भारतीय समुद्री सीमा के अंदर घुस आया था। बोट से तकरीबन 40 किलोग्राम ड्रग्‍स बरामद किया गया, जिसका बाजार मूल्‍य 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
पाकिस्‍तानी बोट को गुजरात के जाखू तट से कुछ दूरी पर पकड़ा गया। कुछ दिनों पहले ही अहमदाबाद पुलिस को भी बड़ी सफलता मिली थी। अहमदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ने लाखें रुपये मूल्‍य के मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। डीसीबी की टीम ने अहमदाबाद के जुहापुरा में फतेहवाड़ी कैनाल रोड के पास साबरकांठा के हिम्मतनगर निवासी 28 वर्षीय शाहरुख खान पठान को नशीले पदार्थों की खेप के साथ गिरफ्तार किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.