ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा और आरएसएस को परेशानी

हिसार: कुमारी सैलजा हिसार में कार्यकर्ताओं को मिलते हुए।कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने वीरवार को हिसार में प्रेस कांफ्रेस में कहा कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। देश में बड़े ज्वलंत मुद्दे हैं। राहुल गांधी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ों यात्रा निकाल रहे हैं। परंतु भाजपा, आरएसएस को इस यात्रा से परेशानी आ रही है। आज के दिन जरूरत है, भारत को संभालने के लिए। राहुल गांधी देश के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। परंतु उनके सरकार सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग करके उन्हें परेशान कर रही है।कुमारी सैलजा ने कांग्रेस में रहकर अलग राह चलने वाले नेताओं को नसीहत दी है कि उनकी अलग रहकर चलने की चाह में कांग्रेस को तो नुकसान होगा ही साथ ही प्रदेशवासियों को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। आदमपुर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा समर्थन मांग कर 2024 में हरियाणा केंद्र सरकार बनाने का दावा करने के सवाल पर कहा कि दिल्ली के सीएम और पंजाब के सीएम पहले अपने राज्य को संभाले। आज दोनों राज्यों में क्या हालात हैं किसी से छुपी नहीं है उन्होंने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियां ड्रामेबाज है या यह कहें दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। दिल्ली आज के दिन बदहाल है। कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों का भविष्य अंधकार में डाल रही है प्रदेश के सरकारी स्कूलों को बंद करने पर तुली हुई है। सोनाली फोगाट मामले की सीबीआई जांच के सवाल पर कहा कि इसकी जांच सीबीआई द्वारा निष्पक्ष की जानी चाहिए क्योंकि यह मामला 2 राज्यों से जुड़ा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.