ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

3 मंजिला कपड़ा दुकान में लगी आग

भिलाई पावर हाउस मार्केट में बुधवार रात 3 मंजिला कपड़ा दुकान में अचानक आग लग गई। पावर हाउस की जवाहर मार्केट में प्रकाश गार्मेंट्स नाम से तीन मंजिला दुकान है। इस दुकान की दूसरी मंजिल से बुधवार रात करीब 9 बजे धुंआ निकलता दिखा। इससे पहले की व्यापारी कुछ समझ पाते वहां आग की लपटें उठने लगीं। इससे बाद मार्केट करवाई गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और फोम व पानी से तीन- चाऱ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद व्यापारी वर्ग में काफी रोष है।

पावर हाउस मार्केट के व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि घटना के समय गणेश विसर्जन के लिए प्रतिमा ले जाई गई है। इस दौरान पटाखा फोड़ने के चलते आग लगी है। व्यापारियों ने इसे बड़ी लापरवाही बताते हुए पुलिस को जिम्मेदार बताया है। वहीं पुलिस का कहना है कि तीन मंजिला दुकान की दूसरी मंजिल में आग लगी है। उसका सामने का शटर बंद रहता है। इससे पटाखे की चिंगारी अंदर तक नहीं जा सकती है। पुलिस का कहना है कि आग शार्ट सर्किट से भी लग सकती है। जांच में इसका पता चल जाएगा कि आग किस चीज से लगी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.