ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

100 ग्राम हेरोइन, 8 मोबाइल बरामद; 4 नशा तस्कर गिरफ्तार किए; चप्पे-चप्पे पर नाकाबंदी

अमृतसर: तरनतारन रोड पर सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस।पंजाब के अमृतसर जिले में नशा खरीदने व तस्करी करने की वीडियो लगातार वारयल हो रही थीं, जिन्हें देखते हुए पुलिस हरकत में आई। गुरुवार सुबह पुलिस ने एक साथ तीन जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। लोगों के घरों में, रास्तों पर जा रहे लोगों और वाहनों की चैकिंग की। अभी तक चार आरोपियों को तकरीबन 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं 8 मोबाइल भी बरामद हुए हैं।नहर के किनारों पर सर्च करते हुए पुलिस।अमृतसर जिला पुलिस ने तरनतारन रोड पर गुरु अर्जन देव नगर, नहर के करीब व फाटक और सी-डिविजन एरिया के अंतर्गत आने वाले गुज्जरपुरा एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया। तकरीबन 300 के करीब पुलिसकर्मी इस समय घर-घर की तलाशी ले रहे हैं। पुलिस ने लोगों से नशा बेचने वालों की जानकारी सांझा करने की भी अपील की है। पुलिस का कहना है कि अगर अमृतसर में नशा खत्म करना है तो लोगों को साथ देना होगा।स्थानीय लोगों से पूछताछ करते हुए पुलिस।नशा तस्कर के घर से मिले 8 मोबाइलDCP मुखविंदर सिंह ने जानकारी दी कि सर्च ऑपरेशन में अभी तक 4 लोगों को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एक तस्कर भी गिरफ्तार किया है, जिस पर पहले से मामले दर्ज हैं। आरोपी के घर से 8 के करीब मोबाइल मिले हैं, जिसे नशा करने वाले आरोपी के पास छोड़ जाते थे। इस साल पुलिस ने पिछले साल के मुकाबले डबल रिकवरी की है और दोगुनी संख्या में तस्करों को पकड़ा है।सर्च के दौरान तैनात पुलिस।आने वाले दिनों में तेज की जाएगी सर्चDCP मुखविंदर सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में सर्च ऑपरेशन को और तेज किया जाएगा। इसके लिए खास प्लान तैयार किया गया है। बिना लोगों को बताए एरिया को घेर कर सर्च किया जाएगा, ताकि तस्करों को भागने का मौका न मिल सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.