ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सुहावना हुआ शहर का मौसम, बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी जारी

मुजफ्फरनगर: हलकी बूंदाबांदी के बाद बादलों के बीच से निकलता सूरज।मुजफ्फरनगर का माैसम गुरुवार सुबह काफी सुहावना हाे गया। सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी के बाद वातावरण में नमी छा गई। जिससे हल्की ठंड का अहसास हुआ। लेकिन घंटे भर बाद ही बादल चीर कर सूरज निकलता दिखाई दिया। सूरज की रोशनी में बादल छटते नजर आए। पक्षियों की चहचहाट से भी मौसम के सुहावना होने का आभास हुआ। बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी का खेल जारी रहा।सुबह के समय हल्की बारिश की फुहार के चलते लोगों को छाता निकालना पड़ा।बादलों के बीच कभी डूबा तो कभी चमका सूरजसितंबर का महीना आधा हो गया है। बावजूद दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। बुधवार को बारिश के बाद रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार सुबह मौसम के कई रूप देखने को मिले। सुबह से आसमान में बादल छाने के कारण बारिश का मौसम बन रहा था। करीब पौने आठ बजे अचानक बारिश की फुहार शुरू हो गई। बारिश की फुहार के बीच स्कूल जाते बच्चों ने शहर के नजारे में चार चांद लगा दिये। हल्की फुहार के बाद बारिश रुक गई। लेकिन नमी के चलते मौसम सुहावना हो गया। शहर की सड़कों पर खड़े पेड़ों से पक्षियों के चहचहाने की आवाज आने लगी। कुछ लोगों ने बारिश की फुहार से बचने के लिए छाते निकाल लिया। जबकि कुछ सड़कों पर फुहार का मजा लेते रहे। बादलों के बीच से सूरज का निकलना और छिपना जारी रहा।हल्की बूंदाबादी के बाद शहर की सड़क और आसमान का नजारा।तेज हवा में बारिश से हो सकता है गन्ने की फसल को नुकसानबुधवार को शहर में 5 मिमी. बारिश हुई। सुबह के समय तापमान 24 डिग्री और दिन में अधिकतम 30 डिग्री तापमान नोट किया गया। गुरुवार को भी हल्की बारिश हुई, लेकिन तेज हवा ने गन्ना किसानों की फिक्र को बढा दिया। जिले में 17 सितंबर तक बारिश और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है। ऐसे में आशंका है कि यदि बारिश के साथ तेज हवा चली तो खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। तेज हवा के झौंखे गन्ने की फसल को गिरा सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.