निक्षय मित्र योजना के तहत चल रहा टीबी मुक्त भारत अभियान; अभी तक 37 लोग गोद ले चुके
रेवाड़ी: गोद लिए हुए दोनों टीबी मरीज सीएमओ के साथ।देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई निक्षय मित्र योजना के तहत रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में सीएमओ डा. सुदर्शन पंवार ने 2 टीबी मरीजों को गोद लिया है। अब इन दोनों मरीजों का भरण-पोषण डा. सुदर्शन पंवार ही करेंगे।सीएमओ ने बताया कि इसके साथ ही जिले के सभी डॉक्टर टीबी मरीजों को गोद लेकर निक्षय मित्र योजना के तहत टीबी के मरीजों का इलाज करेंगे। वर्ष 2025 तक केंद्र सरकार द्वारा भारत को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य है। इसी के तहत पूरे देश में निक्षय मित्र योजना चलाई गई है। रेवाड़ी जिले में अभी 2200 से ज्यादा टीबी मरीज है।जिन्हें इस योजना के तहत मरीजों को गोद लिया जा रहा है। रेवाड़ी जिले में 37 टीबी मरीजों को अभी तक गोद भी लिया जा चुका है। जिले में चिकित्सक समाजसेवी व उद्योगपतियों द्वारा मरीजों को गोद लेकर हर संभव मदद दी जाएगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.