आढ़ती ने बरनाला सब्जी मंडी में भिजवाई थी, बीच रास्ते में हुई गायब
कुल्लू: भुंतर सब्जी मंडी।हिमाचल में कुल्लू की भुंतर सब्जी मंडी से डेढ़ लाख रुपए के सेब व अनार लेकर निकला वाहन संदिग्ध हालात में गायब हो गया। भुंतर के व्यापारी ने वाहन को बरनाला भेजा था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। व्यापारी ने पुलिस को इसकी शिकायत दी है।भुंतर निवासी रजत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सब्जी मंडी में रजत फ्रूट कंपनी के नाम से आढ़त की दुकान है। यह यहां से बाहरी राज्यों की अलग-अलग मंडियों में सेब व अनार की फसलें गाड़ी में आढ़तियों को भेजता है। इसी कड़ी में 12 सितंबर को भी पंजाब से आई गाड़ी PB-02-BU-9643 महिंद्रा बोलेरो पिकअप जीप में बरनाला सब्जी मंडी ले जाने के लिए अनार व सेब की 133 क्रेट लोढ़ की थी।उस जीप में दो व्यक्ति थे, जिसमें जीप के ड्राइवर/मालिक ने अपना नाम गुरदित सिंह निवासी मकान न. 392, राइस मिल मुक्तसर पंजाब बताया तथा। उसने अपने आधार कार्ड व गाड़ी की RC की छायाप्रति भी दी है। इसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। उसने जब बरनाला में अपने आढ़ती से पता किया तो उसने बताया कि गाड़ी अभी तक नहीं पहुंची है, जब जीप चालक और दूसरे व्यक्ति के फोन नंबर पर संपर्क करना चाहा तो उन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जीप चालक/मालिक व उसका साथी सेब व अनार की 133 क्रेट अपनी मर्जी से कहीं और ही ले गया है। उन्होंने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि भेजे गए सेब और अनार की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। चालक और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जाए।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.