सो रही बेटियों पर भी गिरा; तीनों झुलसीं गंभीर घायल; शक के चलते पति ने की वारदात
पानीपत: किला थाना कर रही कार्रवाई।हरियाणा के पानीपत शहर की एक कॉलोनी में घर की छत पर सोई महिला के पेट पर उसके पति ने उबलता हुआ पानी उड़ेल दिया, जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। महिला के साथ सोई हुई उसकी बेटियों पर भी पानी गिरा, जिससे वे भी गंभीर घायल हो गईं।आरोपी ने महिला को इसी तरह जला-जला कर मारने की धमकी दी। महिला किसी तरह बेटियों को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 326 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार भी कर लिया है।चरित्र पर शक के चलते मारना चाहता पतिकिला थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह अशोक विहार कॉलोनी की रहने वाली है। वह तीन बच्चों की मां है। 12 वर्षीय बेटा नानी के पास रहता है, जबकि 9 साल की जुड़वां बेटियां हैं। उसकी शादी 2008 में हुई थी। उसका पति अजय कुमार एक फैक्टरी में काम करता है।वह उस पर शक करता है। 13 सितंबर की रात को परिवार घर की छत पर लेटा था। बच्चे आपस में बातें कर रहे थे और पति-पत्नी अपने-अपने मोबाइल फोन में बिजी थे। कुछ देर बाद अजय ने पत्नी को कहा कि ऊपर नहीं सोएंगे। इसलिए नीचे कमरे में चलते हैं। यह कहने के बाद वह नीचे चला गया।पत्नी को कहा कि वह बच्चों को लेकर नीचे आ जाए। महिला ने बच्चों को नीचे चलने को कहा। बच्चों ने कहा कि मम्मी थोड़ी देर बाद चलेंगे, अभी हमें यहीं खेलना है। बच्चों के कहने पर वह कुछ देर के लिए ऊपर रुक गई। दोनों बेटियां खेलती रहीं। अचानक उसे नींद आ गई।इसी बीच पति अजय कुमार आग-बबूला होकर ऊपर आया। वह हाथ में उबलता हुआ गर्म पानी लिए थे। उसने पत्नी के पेट पर गर्म पानी डाल दिया। कहने लगा कि वह उसे ऐसे ही जला-जला कर मारेगा। गर्म पानी के छींटे दोनों बेटियों के ऊपर पर गिर गए, जिससे एक बेटी ज्यादा झुलस गई।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.