ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजपा में शामिल होने के बाद लखनऊ पहुंची अपर्णा यादव ने लिया मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद

लखनऊ। नई दिल्ली में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेने वाली समाजवादी पार्टी की नेता अपर्णा बिष्ट यादव गुरूवार रात लखनऊ पहुंची। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा बिष्ट यादव ने शुक्रवार को सुबह नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का आशीर्वाद लिया।

अपर्णा यादव ने शुक्रवार को मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लेने के बाद ट्वीट भी किया। भाजपा में शामिल होने के बाद लखनऊ पहुंची अपर्णा यादव ने ट्वीट किया कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के पश्चात लखनऊ आने पर पिताजी/नेताजी का आशीर्वाद लिया।

इससे पहले अपर्णा बिष्ट यादव गुरुवार रात को नई दिल्ली से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। जहां पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर उनके समर्थक ढोल-नगाड़े के साथ मुस्तैद थे, और उनके आगमन पर जमकर फूलों की बारिश भी की गई। इसके बाद भांगड़ा तथा अन्य नृत्यों पर इनके समर्थक काफी देर तक झूमते रहे। एयरपोर्ट से घर आने के रास्तों पर भी जगह-जगह पर अपर्णा का स्वागत किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.