यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की कार दुर्घटनाग्रस्त
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की कार एक हादसे का शिकार हो गई। हालांकि उन्हें मामूली चोट आई है। जेलेंस्की के प्रवक्ता प्रवक्ता सेरही न्याकिफोरोव ने गुरूवार को एक फेसबुक पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि एक कार, राष्ट्रपति की कार और मोटरसाइकिल से टकरा गई। एक प्रमुख यूक्रेनी समाचार पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना के बाद एक डॉक्टर ने जेलेंस्की की जांच की और बताया कि वह गंभीर रूप से घायल नहीं हैं। डॉक्टरों ने जेलेंस्की के साथ उनके ड्राइवर को भी चिकित्सा सहायता दी और उन्हें एक एम्बुलेंस में स्थानांतरित कर दिया। प्रवक्ता ने बताया कि कानूनी एजेंसियां दुर्घटना की पूरी तरह से जांच करेंगी।
दूसरी ओर रूस के साथ पिछले आठ महीने से जारी युद्ध अब नये चरण में प्रवेश कर गया है। यूक्रेन का एक प्रमुख रणनीतिक शहर इजियम पिछले छह महीने से रूसी सेना के कब्जे में था लेकिन यूक्रेनी सेना ने इस पर फिर कब्जा हासिल कर लिया है। शनिवार को जब यूक्रेनी सेना ने इजियम शहर में प्रवेश किया, तो यह उनके बड़ी सैन्य जीत से कम नहीं था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.