ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री चौहान ने की प्रधानमंत्री मोदी के श्योपुर प्रवास की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बारिश की संभावना बनी हुई है। अत: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में कूनो राष्ट्रीय उद्यान के होने वाले कार्यक्रम और कराहल में स्व-सहायता समूह के सदस्यों के सम्मेलन की तैयारियाँ तद्नुसार की जाएँ। प्रधानमंत्री श्री मोदी को स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों से परिचित कराने समूहों के उत्पादों को प्रदर्शित करने और समूह के सदस्यों से संवाद की व्यवस्था भी हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान, प्रधानमंत्री श्री मोदी के 17 सितंबर को श्योपुर जिले में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव वन श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री उमाकांत उमराव, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति कल्याण श्रीमती पल्लवी जैन गोविल और पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना उपस्थित थे। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कराहल में स्व-सहायता समूह के सम्मेलन में आने वाले प्रतिभागियों के आवागमन और आयोजन स्थल की व्यवस्था की समीक्षा भी की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.