ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दुकान में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

सीहोर में कपड़ा व्यापारी की दुकान में चोरी करने वाले 3 आरोपियों को थाना दोराहा पुलिस ने 48 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी सुनील कुशवाह पिता बद्रीनारायण कुशवाह (उम्र 56 साल) की मेन मार्केट दोराहा में कपड़े की दुकान है। फरियादी दूसरी मंजिल पर अपने परिवार सहित निवास करता है। व्यापारी 11 सिंतबर की रात 9 बजे के करीब दुकान बंद कर अपने दूसरी मंजिल स्थित मकान में सोने चला गया। अगली सुबह 12 सितंबर को सुबह 8 बजे दुकान में गया तो सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर दुकान से लैपटॉप, साड़ी 20 नग, लोवर 15 नग समेत करीब 59 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस के अनुसार अज्ञात चोरों ने रात के समय दुकान के पीछे से दीवार कूदकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शादाब उर्फ गुल्ला पिता शोकत पठान (21 साल) निवासी छोटा बाजार दोराहा एवं आदिल पिता लईक अली (20 साल) निवासी खेड़ी मोहल्ला दोराहा को गिरफ्तार किया। आरोपी शादाब से एक एचपी कंपनी का लैपटॉप एवं आरोपी आदिल से साड़ियों के दो बंडल, जिसमें पहले बंडल में नौ नग साड़ियां, दूसरे बंडल में 11 नग साड़ियां विभिन्न रंग व डिजाइन की जब्त की गईं। आरोपी शादाब उर्फ गुल्ला एवं आदिल को न्यायालय सीहोर एवं नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड सीहोर पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.