प्रयागराज में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी बोले- गुजरात में आप को उभारना बीजेपी की चाल, ताकि कांग्रेस को पीछे कर सके
प्रयागराज: सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी।बीजेपी और आम आदमी पार्टी, दोनों मिलकर नुराकुश्ती कर रही हैं। गुजरात में पिछली बार भाजपा विधानसभा में सैकड़ा भी नहीं छू पाई थी। इसलिए भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में एक नया प्रयोग किया है। रणनीति के तहत भाजपा गुजरात नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को उभारा है। ताकि कांग्रेस को पीछे किया जा सके। ये बातें राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कही। वो शनिवार को सिविल लाइंस में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।’राज्यसभा में उठाएंगे फीस वृद्धि का मामला’इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन में प्रमोद तिवारी ने अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि वह शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज उठाएं। उन्होंने यह आश्वासन दिया है कि फीस वृद्धि के इस मसले को राज्यसभा में भी उठाएंगे।’सरकार सिर्फ कानून से नहीं इकबाल से चलता है’केंद्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा, लखीमपुर खीरी में अनुसूचित समुदाय की दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। इतनी बड़ी घटना के बाद सरकार के बुलडोजर मौन हैं। उन्होंने आगे कहा… शासन और प्रशासन सिर्फ कानून से नहीं चलता बल्कि इकबाल से चलता है। प्रदेश में अपराधियों को कोई भय नहीं है, इसलिए बलात्कार और हत्या जैसी घटनाएं नहीं रूक पा रही हैं। इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए।एक माह का वेतन पीड़ित परिवार को देंगी विधायकप्रमोद तिवारी की बेटी कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता व विधायक आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर खीरी पहुंचा। वहां पीड़ित परिवार को कांग्रेस की ओर से 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद की गई। साथ ही विधायक ने अपने एक माह का वेतन पीड़ित परिवार को देने के लिए कहा है। कांग्रेसियों ने इस मुकदमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने की मांग की है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.