ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पांढुर्ना से सौंसर जा रही बस खाई में पलटी, एक दर्जन से ज्‍यादा यात्री घायल

छिंदवाड़ा। सौंसर-पांढुर्ना मार्ग पर एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में 13 यात्रियों के घायल होने की खबर है। इनमें से तीन को गंभीर चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया है। तेज रफ्तार बस मोहगांव के समीप सड़क से उतरते हुए नीचे गड्ढे में जा घुसी तथा पेड़ से टकरा गई थी। घटना स्थल से मोहगांव थाना नजदीक होने से तत्काल मोहगांव पुलिस टीम तथा 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सौंसर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था। मोहगांव थाना में पदस्थ एसआइ हल्के सिंह अहिरवार ने बताया कि सुबह लगभग 9 बजे सौंसर से पांढुर्ना मार्ग पर नीलकमल बस यात्री लेकर सौंसर की ओर आ रही थी। मोहगांव के आगे अचानक स्टेयरिंग फेल होने से बस सड़क से नीचे उतर गई तथा पेड़ से टकराते हुए पलट गई। इससे बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। तीन यात्रियों को गंभीर चोट आई है जिन्हें उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया है। दो स्कूली बच्चे भी इस दुर्घटना में घायल हुए है। मोहगांव पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराया तथा उनके बयान दर्ज किए। वहीं पुलिस ने बस हादसे के बाद जांच शुरू कर दी है।
बस की फिटनेस पर सवाल
प्रमुख मार्गों को छोड़कर अन्य रास्तों पर चलने वाले यात्री वाहनों की फिटनेस पर सवाल खड़े होते रहे है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जो बस हादसे का शिकार हुई है, वह अनफिट थी। जिसकी संभवत: कभी भी परिवहन विभाग द्वारा जांच नहीं की गई। सौंसर से मोहगांव होते हुए पांढुर्ना जाने वाले मार्ग पर कंडम वाहन संचालित होते है। जब भी परिवहन विभाग की जांच की जाती है तो इन बसों को कुछ समय के लिए रोक दिया जाता है। धीरे-धीरे ये पुन: सड़कों पर दौड़ने लगती हैं। इस बस हादसे के बाद अब परिवहन विभाग भी बस की जांच करने पहुंचेगा, जिसके बाद बस संचालक पर कार्रवाई की जा सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.