ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Edible oil की कीमतों को लेकर जरूरी खबर, जानिए अडानी विल्‍मर ने क्‍या जताई संभावना

नई दिल्‍ली। खाने के तेल यानि Edible oil की कीमतें अब और ऊपर नहीं जाएंगी। मस्‍टर्ड ऑयल और सोयाबीन ऑयल की कीमत धीरे-धीरे पहले के स्‍तर पर आ जाएंगी। हाल में खाद्य तेल कंपनियों ने अपने-अपने ब्रांड के Edible oil में 10 से 15 फीसदी तक कमी की है। इनके और नीचे आने की उम्‍मीद है। खाद्य तेल कंपनी अडानी विल्मर लिमिटेड (एडब्ल्यूएल) ने यह उम्‍मीद जताई है।

कंपनी के सीईओ अंगशू मलिक ने बताया कि खाने के तेल की कीमतें 2 साल में काफी बढ़ गई हैं। इनमें अब नरमी आने की उम्‍मीद है। उन्‍होंने कहा कि लोकल स्‍तर पर प्रोडक्‍शन बढ़ रहा है। बीते 5 साल में मस्‍टर्ड और सोयाबीन फसल का उत्‍पादन भी बढ़ा है। हालांकि भारत अब भी अपनी जरूरत का बड़ा हिस्‍सा आयात करता है।

सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) की रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में खाद्य तेलों के आयात पर देश का खर्च 75 प्रतिशत के उछाल के साथ 1,04,354 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। सोपा के चेयरमैन डेविश जैन के मुताबिक पिछले कारोबारी साल 2020-21 के दौरान अप्रैल से दिसंबर के बीच देश ने खाद्य तेल आयात पर 59,543 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

Adani wilmar ने अपने 3,600 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए शुक्रवार को मूल्य दायरा 218-230 रुपये प्रति शेयर तय कर दिया है। अडानी एंटरप्राइजेज ने शुक्रवार को बताया कि कंपनी का आईपीओ 27 जनवरी को अभिदान के लिए खुलेगा और 31 जनवरी को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 25 जनवरी को खुलेगी।

अडानी विल्मर दरअसल अडानी समूह और सिंगापुर स्थित विल्मर समूह के बीच 50:50 का संयुक्त उद्यम है। फॉर्च्यून ब्रांड के तहत खाना पकाने के तेल और कुछ अन्य खाद्य उत्पाद बेचने वाली अडानी विल्मर ने अपने आईपीओ का आकार घटाकर 3,600 रुपये कर दिया है, जो पहले 4,500 करोड़ रुपये का था। आईपीओ से मिलने वाले मुनाफे का इस्तेमाल पूंजीगत खर्च, कर्ज अदायगी और रणनीतिक अधिग्रहण एवं निवेश के लिए किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.