ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Bigg Boss 15: मीड वीक में ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बाहर, भड़के फैंस बोल- ‘अब नहीं देखेंगे ये शो’

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस’ 15 जब से शुरू हुआ है तब से घर में धमासान मचा हुआ है। उमर रियाज, प्रतीक सहजपाल, देवोलीना भट्टाचार्जी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, और रश्मि देसाई के बीच कोई न कोई जंग चलती ही रहती है। पिछले दिनों उमर रियाज को घर में हिंसा करने के आरोप में शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, इस बार भी मीड वीक में एक कंसटेस्टेंट को घर से बेघर कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर इस एविक्शन से तूफान मचा हुआ है। पहले से ही टीआरपी में नीचे चल रहे शो को बायकॉट करने की मांग तेज हो गई है।

ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बेघर

दरअसल, टिकट-टू-फिनाले टास्क जीतने के लिए रश्मि और देवोलीना अपनी पुरानी दोस्ती भूल गईं। और इनके बीच नौबत हाथापाई की आ गई। हद तो तब हो गई जब रश्मि ने देवोलीना को धप्पड़ तक जड़ दिया। अब हिंसा तो बिग बॉस को बर्दाश्त नहीं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि रश्मि को मीड वीक में ही घर से बाहर कर दिया गया है।

फैंस हुए नाराज

हुआ ये कि फैंस को लाइव फीड में कोई नजर नहीं आ रहा था। ना बेडरूम एरिया में और ना ही बाथरूम एरिया में। बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट्स का मेजर मूवमेंट ना दिखाई देने से फैंस ने ये अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद रश्मि देसाई का एविक्शन हो चुका है। भड़के फैंस ने लोगों से बिग बॉस को ना देखने की अपील की है।

सोशल मीडिया पर उतारा गुस्सा

सोशल मीडिया पर फैंस भड़क गए हैं। एक यूजर ने ट्वीट कर कहा, ‘सब झुंड में खेलते हैं, रश्मि ने अकेले ही बहुत अच्छा गेम खेला। यहीं कारण है कि बिग बॉस की टीआरपी नहीं आ रही।’

एक अन्य ने लिखा कि, ‘रश्मि देसाई टॉप 5 में जाना डिजर्व करतीं हैं। ये उनके साथ अनफेयर है। अगर वोटों की बात है, तो राखी सावंत को शो से बाहर करो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.