ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मानवता सेवा, संकल्प के हुए विभिन्न कार्यक्रम

भोपाल : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर राजभवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के निर्देश पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल के द्वारा किया गया था। शिविर में मेडिसिन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ और सिकल सेल एनीमिया रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 165 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर समाज में पीड़ित मानवता के सेवा संकल्प की मजबूती और प्रेरणा के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करवाया है। भारतीय रेडक्रास सोसायटी की राज्य, विभिन्न जिला एवं उप शाखाओं में रक्तदान स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। राज्यपाल श्री पटेल द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचाराधीन सात रोगियों को 4 लाख 72 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसी क्रम में राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पलता, सिकल सेल एनीमिया रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन बंसल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शिखा मलिक, डॉ. अनीशा रोसिलिन अब्राहम, डॉ. राजकुमार, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुल राय और मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. रजनीश जोशी के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के लाभार्थियों में 100 पुरुष और 65 महिलाएं शामिल हैं। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व्यवस्था का संचालन एवं समन्वय राजभवन के मेडिकल ऑफिसर श्री बी.के. श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.