ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सड़क हादसाें से बचने के लिए विद्यार्थियों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी, बचाव के उपाय बताए

फरीदाबाद: एक्सपर्ट बोले, सुरक्षा के साथ समझौता, दुर्घटनाओं को न्योता। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 21 डी में सड़क सुरक्षा पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें सड़क दुर्घटना से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। हरियाणा सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्य व एनएसएस के प्रभारी डॉ दुर्गेश ने विद्यार्थियों को सड़क हादसों से बचने के लिए जरूरी उपायों की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि सडक़ नियमों का पालन करने से बहुत सी जिन्दगियां बच सकती है। एक छोटी सी भूल पूरे घर को बिखेरकर रख देती है। उन्होंने बताया कि घर से निकलते समय वाहन के टायरों की हवा और तेल-पानी की अच्छी तरह जांच करनी चाहिए। इसके अलावा ब्रेक और क्लच की भी समय पर जांच करवानी चाहिए। वाहन चलाते समय शराब का सेवन और मोबाइल का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाएं। मुड़ते समय इंडीकेटर का इस्तेमाल करें। उन्होनें बताया कि कि अंधेरे में चमकने वाली रेडियम स्ट्रिप को वाहनों पर लगाकर दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। डॉ दुर्गेश ने विद्यार्थियों को “सड़क सुरक्षा – जीवन सुरक्षा” के मूल मन्त्र को अपनाते हुए गति पर नियन्त्रण रखने, हेलमेट लगा कर दोपहिया वाहन चलाने और यातायात के मियमों का पालन करने का सुझाव दिया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ जितेंद्र कुमार, विद्यालय स्टाफ़ सदस्य, सीमा अग्रवाल, आशा तोमर, सुनीता, मीनू शर्मा व राजन आदि मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.