ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

श्रद्धालुओं का मानना-ओखलेश्वर धाम में हुआ चमत्कार, कुछ ने कहा ये सिर्फ अंधविश्वास

खरगोन: मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लाक के ग्राम ओखला में प्राचीन ऐतिहासिक सिद्ध हनुमान मंदिर ओखलेश्वर धाम में रोहणी नक्षत्र में चोला श्रृंगार के दौरान हनुमानजी की मूर्ति के पलक झपकने का वीडियो सामने आया है। ऐसे में कुछ लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं, वहीं कुछ इस वीडियो के एडिटेड बता रहे हैं।प्राचीन और ऐतिहासिक ओखलेश्वर धाम हनुमान मंदिर में हर माह रोहणी नक्षत्र में 27वें दिन भगवान का चोला श्रृंगार होता है। एक वर्ष में हनुमान जयंती सहित कुल 13 बार चोला श्रृंगार किया जाता है।श्रृंगार के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में ये वीडियो शनिवार को सामने आया है।मंदिर के पुजारी सुभाष प्रसाद पुरोहित सहित मौजूद श्रद्धालु भगवान का चमत्कार मान रहे हैं। मंदिर में हुई इस घटना को कई श्रद्धालुओं ने मूर्ति के पलक झपकने का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया है। श्रद्धालुओं का कहना है की ओखलेश्वर धाम में में कई चमत्कार होते रहे हैं और इनके दर्शन से हर मनोकामना पूर्ण होती है।गौरतलब है की चोला श्रृंगार के दिन हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब यहां उमड़ता है। भंडारे का भी आयोजन होता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.