एसीबी अधिकारियों से मारपीट का वीडियो आया सामने
दिल्ली के एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में शुक्रवार को दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के एक विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया था। इस मामले में एक वीडियो सामने आया है वीडियो में दिख रहा है कि 16 सितंबर को जामिया नगर में AAP विधायक के आवास पर छापेमारी के दौरान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक अधिकारी के साथ मारपीट की गई है। एसीबी ने 16 सितंबर को आप विधायक अमानतुल्लाह खान के कई ठिकानों पर छापेमारी कर लाखों रुपए कैश,अवैध हथियार और आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार किया था।
उस दिन 8 घंटे चली पूछताछ के बाद एसीबी ने आप विधायक को गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के पद रहते हुए उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए अस्थाई रूप से कई लोगों को गलत तरीके से रखा था।
अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के बाद उनके तीन करीबियों पर भी जामिया नगर थाने में अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज की है। आप विधायक के करीबी हामिद अली खान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक एसीबी ने आप विधायक की पत्नी, बेटे और उनके भाई पर भी सरकारी अधिकारी से मारपीट करने, कागजात छीनने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.