ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूपी के कुछ ‎‎हिस्सों में वर्षाजनित हादसों में अब तक 22 लोगों की मौत!

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण राज्‍य के विभिन्न हिस्सों में हुए वर्षा जनित हादसों में शुक्रवार तक कुल 22 लोगों की मौत हो गई। राज्‍य सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध ताजा जानकारी के अनुसार, जनपद लखनऊ में अतिवृष्टि से नौ, उन्नाव में पांच, फतेहपुर में तीन, झांसी में एक, रायबरेली में एक, प्रयागराज में दो तथा सीतापुर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दिवंगतों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पुलिस और प्रशासन के अनुसार, भारी बारिश से चारदीवारी गिरने से जहां लखनऊ में नौ मजदूरों की मौत हुई है, वहीं उन्‍नाव जिले में कच्ची दीवार और झोपड़ी ढहने की तीन घटनाओं में तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि रायबरेली में पक्का मकान से गिरने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी और उसके माता-पिता, भाई-बहन घायल हो गए। वहीं प्रयागराज जिले में एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। लखनऊ के दिलकुशा इलाके में  गुरुवार को रात भर हुई भारी बारिश के कारण आर्मी एन्क्लेव की चारदीवारी गिरने से झांसी जिले के रहने वाले कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने बताया कि चाहरदीवारी ढहने से मरने वाले मजदूर दीवार के पास झोपड़ा बनाकर उसमें रह रहे थे।
राजभवन ने एक बयान जारी कर कहा कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया ‎कि लखनऊ में एक दीवार गिरने से कई लोगों की मौत की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इसके साथ ही मैं इस दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पुलिस ने बताया कि रायबरेली सदर कोतवाली क्षेत्र के मुर्रैयापुर मुहल्ले में शुक्रवार को तेज बारिश के कारण एक पक्का मकान गिर जाने से पूरा परिवार मलबे में दब गया, जिसमें तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। जिला प्रशासन के अनुसार, मृतक की पहचान रजनीश के रूप में हुई है। प्रयागराज के जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर छतौना गांव में एक कच्चे मकान की दीवार बारिश के दौरान ढह गई जिसमें दबकर दो बच्चों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में कुमारी श्रेया (चार) पुत्री अभयराज और अमित कुमार (पांच) पुत्र मंगला प्रसाद की मौत हो गई। घटना के समय दोनों बच्चे घर में खेल रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.