ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे गिरी बस

झारखंड में हजारीबाग जिले के सिवाने पुल पर हुए हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को टाटीझरिया प्रखंड के सिवाने नदी के पुल से सिख समाज के लोगों को गिरिडीह से लेकर रांची जा रही बस नीचे गिर गई। यह घटना दोपहर 4.30 बजे घटित हुई। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार महिला और चार पुरुष शामिल हैं। बस में 52 लोग सवार थे। यात्रियों में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल थे। पांच घायलों को रांची रिम्स रेफर किया गया है। बाकी लोगों का प्राथमिक इलाज एचएमसीएच, क्षितिज और आरोग्यम में किया गया।

बस हादसे में लोगों की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हेमं सोरेन ने दुख जताया। जानकारी के अनुसार, गड्ढे में चक्का चले जाने पर पत्ती टूट गई। पत्ती टूटते ही बस पुल से करीब 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी। बस के नदी की तलहटी में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। घायलों को इलाज के लिए एचएमसीएच भेजा गया। सभी मृतक गिरिडीह के निवासी हैं। घटना में एक लूना सवार भी घायल हो गया, जो उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।

घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ‘टाटीझरिया में पुल से बस के गिरने से यात्रियों के हताहत होने से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.