T20 सीरीज के लिए मोहाली पहुंची टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच 20 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला जाना है। इसी सीरीज के पहले मुकाबले से पहले टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी मोहाली पहुंच गए हैं। यहां तक कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ट्रेनिंग और प्रैक्टिस सेशन शुरू कर दिया है, जबकि भारतीय खिलाड़ी आज यानी 18 सितंबर को पहली बार अभ्यास सत्र में नजर आएंगे।
20 सितंबर को पहले मुकाबले से पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए भी ये सीरीज काफी अहम है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2022 की तैयारियों के लिए उनको भारत जैसा प्रतिद्वंदी नहीं मिलेगा। हालांकि, टीम के कुछ खिलाड़ी चोटिल होकर दौरे से बाहर हो गए हैं, लेकिन फिर भी टिम डेविड जैसे खिलाड़ियों के लिए अपनी छाप छोड़ने का मौका होगा। वहीं, स्टीव स्मिथ चाहेंगे कि वे टी20 टीम में अपनी जगह सुनिश्चित करें, क्योंकि वे टी20 क्रिकेट में रन नहीं बना पा रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.