ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिवराज का मैसेज लेकर दिग्विजय के धरने में पहुंचे कमलनाथ! पहुंचकर कही ये बात…

भोपाल: एक तरफ सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलने की जिद पर अड़े दिग्विजय सिंह धरने पर बैठ गए हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ ही देर पहले स्टेट हैंगर पर मिले पूर्व सीएम कमलनाथ के जरिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनके लिए संदेश भिजवाया है। कमलनाथ ने बताया कि सीएम शिवराज को दिग्विजय सिंह से मिलने में कोई परहेज नहीं है।

पूर्व सीएम कमलनाथ सीएम शिवराज से स्टेट हेंगर पर मुलाक़ात पर बताया कि मैं अपने दो दिवसीय दौरे के बाद आज छिंदवाड़ा से भोपाल लौटा, उसी समय सीएम शिवराज भी अपने देवास दौरे के तहत स्टेट हेंगर पर पहुंचे थे। हम दोनों की मुलाक़ात अचानक से स्टेट हेंगर पर हुई। स्टेट हेंगर पर हुई इस मुलाक़ात में शिवराज ने मुझे बताया कि दिग्विजय सिंह धरने पर बैठ रहे हैं। मुझे उन्हें समय देने में कोई परहेज़ नहीं। तभी मैंने उन्हें कहा कि इस संबंध में मैं दिग्विजय सिंह से बात करूंगा। अभी धरना स्थल पर दिग्विजय सिंह ने मुझे सच्चाई बताई कि वो तो पिछले डेढ़ माह से मिलने का शिवराज जी से समय मांग रहे है। आज का समय दिया और अचानक से निरस्त कर दिया। कांग्रेस का पूरा समर्थन डूब प्रभावितों के साथ है और उनके हर संघर्ष में हम उनके साथ है।

दरअसल, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पिछले डेढ़ महीने से टेम व सुठालिया परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों के साथ सीएम शिवराज से मिलना चाहते थे। लेकिन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनसे नहीं मिले। हालांकि इस बीच दिग्विजय सिंह ने सीएम हाउस के बाहर धरना देने की धमकी दी । इसी बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 21 जनवरी सुबह 11 बजे उन्हें मिलने का समय भी दे दिया लेकिन फिर व्यस्तता के चलते एक बार फिर मिलने से मना कर दिया। इस पर दिग्विजय सिंह काफी नाराज हुए और उन्होंने चैलेंज दिया कि वे हर हाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलकर रहेंगे। भले ही उनकी गिरफ्तारी हो जाए। अपने कहे अनुसार, वे सीएम हाउस जाने के लिए निकले लेकिन उन्हें रास्ते में पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.