‘ब्रह्मास्त्र’ में शाहरुख खान के बॉडी डबल बने हसित सवानी
फिल्म ब्रह्मास्त्र का इंडियन कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। फिल्म में एक ओर जहां रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन प्रमुख किरदारों में हैं तो दूसरी ओर शाहरुख खान और नागार्जुन का कैमियो है। ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान के कैमियो को दर्शकों ने काफी पसंद किया है और इस बीच उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया है। शाहरुख खान की उनके बॉडी डबल हसित सवानी की तस्वीर वायरल हो रही है।
बॉडी डबल हसित सवानी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शाहरुख खान और हसित सवानी एक ही जैसे कपड़ों और लुक में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए हसित सवानी ने इंस्टा कैप्शन में लिखा,”ब्रह्मास्त्र’ में लीजेंड शाहरुख खान के कैमियो के लिए उनका स्टंट डबल बनकर बहुत मजा आया। यह मेरा सौभाग्य है।’
बता दें कि हसित, बॉडी डबल और स्टंट्स की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं। हसित ने सिर्फ टीवी और बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी काम किया है। हसित ने पेनीवर्थ, वंडर वुमन, जस्टिस लीग, नो टाइम टू डाय, गार्जियन्स ऑफ द गैलेक्सी, अलादीन, एवेंजर्स- एज ऑफ अल्ट्रॉन आदि में भी काम कर चुके हैं। हसित सवानी, यूके बेस्ड इंटरनेशनल स्टंट परफॉर्मर हैं। यही नहीं वो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ में भी नजर आ चुके हैं। गौरतलब है कि हसित सवानी, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर भी हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.