ग्रेटर नोएडा पुलिस ने तीन स्टूडेंट को किया गिरफ्तार, कैलिफोर्निया बेस नशीला पदार्थ बरामद
ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क पुलिस व स्वाट टीम ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार।ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना पुलिस व स्वाट टीम ने ड्रग तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह लोग टेलीग्राम पर एक ग्रुप ग्रुप बनाकर नशे के सामान की तस्करी किया करते थे। दिल्ली एनसीआर के बड़े-बड़े कॉलेज और होस्टल में इस नशे के सामान को स्टूडेंट को बेचा जाता था। पुलिस ने तीन स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है और इनके कब्जे से 29 लाख का कैलिफोर्निया बेस नशीला पदार्थ बरामद किया है।विदेश से उच्च कोटि का नशीला पदार्थ मंगा कर छात्रों को नशे की लत में डालने वाले गिरोह का नॉलेज पार्क थाना पुलिस और स्वाट टीम ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस दौरान भानु, अधिराज और सोनू को गिरफ्तार किया है। यह तीनों ही फरीदाबाद हरियाणा के रहने वाले हैं। इन तीनों लोगों के कब्जे से 960 ग्राम अवैध नशीला OG(original grower California weed) ,pill MDMA ecstasy टैबलेट व एक वजन मापने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन व अन्य सामान बरामद किया है।टेलीग्राम ग्रुप में दिया जाता था ऑनलाइन ऑर्डरदरअसल इन लोगों के द्वारा एक टेलीग्राम का ग्रुप बनाया गया था, जिसमें ढाई सौ लोग ऐड थे ।आरोपी सोनू ने डोपबाजी के नाम से एक ग्रुप बनाया हुआ था। इसी ग्रुप में ऑर्डर आता था। जिसके बाद इन तीनों के द्वारा ग्रेटर नोएडा के अलग अलग कॉलेज और होस्टल में यह नशे की खेप सप्लाई की जा रही थी।इसमें अलग अलग ऑनलाइन एप से पेमेंट की जाती थी।यह मॉल कोरियर द्वारा भी स्टूडेंट के द्वारा मंगाया जाता था।तीन तस्करों के कब्जे से कैलिफोर्निया वीड का नशीला पदार्थ बरामद।कैलिफोर्निया से सप्लाई हुआ नशीला पदार्थडीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि जो नशे की खेप हमारे द्वारा पकड़ी गई है। यह कैलिफोर्निया वीड है जोकि विदेश से ट्रैफिकिंग के जरिए यहां पर मंगाई गई है। यह विदेशों से यहां तक पहुंची है और इसकी पेमेंट भी क्रिप्टो करेंसी के द्वारा की जाती थी। इस गिरोह के अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है जल्दी इसके मुख्य सप्लायर को भी पकड़ लिया जाएगा।डीसीपी खुद बनकर गए ग्राहकजब पुलिस को इनके गिरोह के बारे में पता चली तो पुलिस इनकी तलाश में जुट गई। टेलीग्राम के माध्यम से उनके ग्रुप के बारे में पता चला। जिसके बाद खुद डीसीपी अभिषेक वर्मा एक ग्राहक बनकर इन लोगों से मिलने के लिए गए और उसी दौरान इन तीनों को शारदा अस्पताल गोल चक्कर वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।29 लाख रुपए का विदेशी नशीला पदार्थ बरामदडीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि 3 ड्रग डीलरों को गिरफ्तार किया गया है। जो कि कॉलेज और हॉस्टल के स्टूडेंट्स को नशीला पदार्थ सप्लाई किया करते थे। यह लोग खासकर कैलिफोर्निया वीड जो कि विदेशी गांजा है उसे छात्रों को बेचा करते थे। इनके कब्जे से करीब 29 लाख रुपए का गांजा बरामद हुआ है।बड़े-बड़े कॉलेजों के छात्रों को करते थे सप्लाईपकड़े गए तीनों आरोपी दिल्ली में एक कॉलेज के छात्र हैं ।ग्रेटर नोएडा के बड़े-बड़े कॉलेज के छात्र भी इनके संपर्क में थे और यह नशीला पदार्थ छात्रों को ही सप्लाई किया जाता था। पैसा कमाने के चक्कर में कुछ छात्र इसकी सप्लाई भी किया करते थे ।फिलहाल पुलिस को काफी छात्रों के बारे में जानकारी मिल गई है साथ ही पुलिस इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करने में जुटी हुई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.