ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पड़ोसी ने तेजधार हथियारों से किया हमला, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दिया दम

जालंधर: हत्या के बारे में बताती मरहूम नाथ की पत्नी मालापंजाब में जालंधर के न्यू मॉडल हाउस में एक व्यक्ति की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या गली में ही रहने वाले पड़ोसियों ने मामूली सी बात पर शुरू हुए झगड़े की बाद की। मृतक सब्जी बेचने का काम करता था।मृृतक नाथ की फाइल फोटोमरने वाले सब्जी विक्रेता की पहचान नाथ (40) के रुप में हुई है। नाथ मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला था। जालंधर में वह सब्जी बेचने का काम करता और मॉडल हाउस में अपने परिवार के साथ रहता था। नाथ की पत्नी माला ने बताया कि उसका पति सब्जी बेचने के बाद घर लौटा तो गली में रही उनके पड़ोस में रहने वाले शंकर चौहान आपस में टकरा गए। दोनों की कहीं एक दूसरे से कंधा लग गया।बस इसी बात पर दोनों में तकरार शुरू हो गई। शंकर का बेटा भी वहां पर आया। तकरार धीरे-धीरे गाली-गलौज से होते-होते मारपीट पर पहुंच गई। इसी दौरान शंकर और उसके बेटे ने तेजधार हथियार से नाथ पर हमला कर दिया। नाथ के सिर और मुंह पर तेजधार हथियार से वार किए। हमले में नाथ बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।नाथ को परिजन तुरंत प्रभाव से उठाकर सिविल अस्पताल में ले आए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लहूलुहान हालत में जब नाथ को परिजन अस्पताल ला रहे थे तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। जिस परिवार ने नाथ पर हमला किया वह भी मूल रूप से महाराष्ट्र के ही रहने वाले हैं।मृतक की पत्नी माला ने बताया कि वह पंजाब में 12 साल से रह रहे हैं। उनके परिवार में दो बेटे और भी एक बेटी है। उनका पति परिवार में अकेला ही कमाने वाला था। सब्जी बेचकर परिवार का गुजारा कर रहा था। मौत के बाद वह अपने छोटे-छोटे बच्चों कैसे संभालेगी। पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है कि उसके पति के हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ कर सजा दी जाए।नाथ की हत्या के बाद से शंकर, उसका बेटा और परिवार घर से फरार हो गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी शुरू कर दी है, लेकिन अभी पुलिस को सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना भार्गव कैंप में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। भार्गव कैंप थाना के प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया परिवार के बयानों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश के लिए टीमें बनाकर छापेमारी की जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.