ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चाइनीज सोया चिली बनाने की आसान सी रेसिपी

ट्राई करें चटपटी इंडो चाइनीज सोया चिली। इस रेसिपी का चटपटा स्वाद बारिश के मौसम का मजा डबल कर सकता है। तो आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है ये स्ट्रीट स्टाइल सोया चिली रेसिपी।
सामग्री-सोयाबीन-1 कप, नमक-स्वादानुसार, कॉर्नफ्लोर-4 चम्मच, हल्दी पाउडर-1 चम्मच, गरम मसाला-1 चम्मच, काली मिर्च-1 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच, अदरक-लहसुन का पेस्ट-1 चम्मच, हरी मिर्च-2 (बारीक कटा हुआ), ब्लैक सोया सॉस-2 चम्मच, रेड चिल्ली सॉस-2 चम्मच, टोमैटो केचप-2 चम्मच, हरे प्याज-2 (बारीक कटा हुआ), तिल-1 चम्मच, तेल-जरूरत अनुसार
सोया चिली रेसिपी बनाने का तरीका-सोया चिली बनाने के लिए सबसे पहले सोया को गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगोकर रखें। इसके बाद सोयाबीन से पानी अलग करके उसमें सारे मसाले डाल दें। अब इसमें कॉर्नफ्लोर और अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करते हुए फ्राई कर लें। अब एक पैन में तेल, प्याज, हरी मिर्च के साथ सभी सब्जियां डालकर हल्का फ्राई कर लें। इसमें सभी तरह से सॉस मिक्स करें। अब इसमें कॉर्नफ्लोर और पानी मिलाकर इसमें सोयाबीन डालें। सोया चिली बनकर तैयार है। आप इसे गर्मा गर्म एक प्याली चाय के साथ सर्व कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.