ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

त्रिपुरा के पूर्व सीएम एवं हरियाणा बीजेपी प्रभारी बोले, स्कैम के लिए बदनाम रहा है हरियाणा, बीजेपी ने किया खत्म

फरीदाबाद: कहा, उनकी पार्टी हर चुनौती का सामना कराने को रहती है तैयार,बिना चुनौती के राजनीति करना व्यर्थ। सरकार व संगठन में सामंजस्य बैठा कर सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचा बीजेपी का है लक्ष्य।त्रिपुरा को पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि हरियाणा पहले स्कैम के लिए बदनाम रहा है। हर मुख्यमंत्री पर स्कैम में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन बीजेपी सत्ता में आने के बाद इसमें न केवल बदलाव आया बल्कि स्कैम को खत्म करने का काम किया गया। आज हरियाणा सरकार की छवि साफ सुथरी और पारदर्शी शासन देने की है। यह कार्य सिर्फ बीजेपी में ही संभव है। बिप्लब कुमार देब रविवार को यहां सेक्टर 16 में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर और महिला मोर्चा द्वारा सेक्टर 12 हुडा कंवेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार ने जनता को भय एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का काम किया है। हरियाणा का प्रदेश प्रभारी बनने के बाद आने वाली चुनौती के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी हर चुनौती का सामना करना सिखाती है। बगैर चुनौती के राजनीति करना ही व्यर्थ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकार और संगठन में सामंजस्य बैठाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता तक पहुंचाने और संगठन को शक्तिशाली बनाने का कार्य किया जाएगा। विपक्षियों पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने इशारे में कांग्रेस को पैदल और आप को मुफ्त पार्टी करार दिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल, आर एन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक राजेश नागर, सीमा त्रिखा, नरेन्द्र गुप्ता, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड़, निवर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर देवेन्द्र चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप जोशी, नीरा तोमर, सोहनपाल छोकर, रामेश्वर प्रजापति, पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य आशा हुड्डा, बिजेन्द्र नेहरा, रविन्द्र त्यागी, पुनीता झा, भारती भाकुनी, राज मदान, सचेत जैन, सुखबीर मलेरना, भगवान सिंह आदि उपस्थित रहे।सेक्टर 12 हुडा कंवेंशन सेंटर में पत्रकारों से वार्ता करती महिला मोर्चा की पदाधिकारीराजनीति में आधी आबादी की होगी बराबर की हिस्सेदारीसेक्टर 12 हुड्‌डा कंवेंशन सेंटर में आदर्श आंगनबांडी वर्करों के सम्मान समारोह में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान एवं पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं प्रदेश प्रभारी संतोष यादव ने कहा कि बीजेपी की कार्यकाल में आधाी आबादी का राजनीति में स्वरूप बदला है। बीजेपी हरस्तर पर महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। फिर व चाहे सरकारी सेवाएं हो या फिर राजनीतिक क्षेत्र। आने वाले समय में राजनीति में आधी आबादी की बराबर की हिस्सेदारी होगी। उन्होंने बताया कि जिले में आदर्श आंगनबाड़ी की 24 कार्यकत्रियों को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया है। इस मौके पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रो. कायनाथ काजी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण जोशी, ममता राघव, प्रतिभा तिवारी समेत अन्य महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.