ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महारानी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन आज ब्रिटेन पहुंचेंगे। व्हाइट हाउस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जो बाइडन व उनकी पत्नी ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) सुबह ज्वाइंट बेस एंड्रयूज से लंदन के लिए उड़ान भरी।

ब्रिटेन पहुंचने के बाद दोनों महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद दोनों महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के लिए आधिकारिक शोक पुस्तक पर हस्ताक्षर करेंगे। व्हाइट हाउस की ओर से बताया गया कि 19 सितंबर को महारानी के अंतिम संस्कार के बाद जो बाइडन वापस अमेरिका के लिए प्रस्थान करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिकी राष्ट्रपति अपने ब्रिटेन दौरे के दौरान ब्रिटेन की नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री लिज ट्रस से भी मुलाकात कर सकते हैं। यह मुलाकात बेहद खास होने वाली है। गौरतलब है कि हाल ही में लिज ट्रस बोरिस जॉनसन को गद्दी से हटाकर प्रधानमंत्री निर्वाचित हुई हैं।

बता दें कि बाइडन एकमात्र प्रमुख व्यक्ति नहीं हैं जो रानी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। अन्य यूरोपीय सम्राटों, राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.