ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बीपीटीपी बिल्डर के खिलाफ शुरू हुई मोर्चाबंदी, दो सोसाइटी के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, पुतला फूंका

फरीदाबाद: प्रिंसेस पार्क सोसाइटी के लोगों ने बिल्डर पर लगाया मास्टर रोड को अवैध तरीके से बंद करने का आरोप।बीपीटीपी बिल्डर के खिलाफ सोसाइटी के लोगों ने मोर्चाबंदी शुरू कर दी है। दो अलग अलग सोसाइटी के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और बिल्डर कंपनी अधिकारी का पुतला भी फूंका। प्रिंसेस पार्क सोसाइटी के लोगों ने बिल्डर पर जबरन तरीके से मास्टर रोड को बंद करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर पार्क टू सोसाइटी के लोगों का रविवार को विरोध प्रदर्शन का 22वां दिन रहा। लोगों ने कहा कि बिल्डर मनमानी पर उतारू है। विरोध प्रदर्शन के बाद भी बिल्डर अाक्यूपेशन सर्टिफिकेट और बिजली कनेक्शन देने को तैयार नहीं है।प्रिन्सेस पार्क सोसाइटी सेक्टर 86 के निवासियों ने बिल्डर पर ज्यादती का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया तथा बिल्डर मालिक का पुतला फूंका। आरडब्लूए के प्रधान विनोद छाबडी, उप प्रधान रमणीक चहल, अनूप मेहता, गौरव मेहता, अरुण देव सिंह राघव, ऋषि कपूर, अमन बहल, सुरेश शर्मा, पुनीत गुजराल आदि का आरोप है कि बिल्डर ने सोसाइटी के मास्टर रोड पर अवैध एवं गैर कानूनी तौर पर एक गेट का निर्माण कर रहा है जिसके चलते सोसाइटी का एकमात्र रास्ता व मास्टर रोड से कनेक्शन टूट गया है। इसी रोड से सोसाइटी की सीवर और स्टॉर्म वॉटर ड्रेन भी निकलनी थी।कहीं भी नहीं हो रही सुनवाईस्थानीयवासियों ने कहा कि इसके ख़िलाफ़ सोसाइटी की आरडब्लूए ने विधायक नरेंद्र गुप्ता, डीटीपी, एसटीपी, टीसीपीचंडीगढ़ और डीटीपी इंफाेर्समेंट को कई बार शिकायत दी है लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। ये मास्टर प्लान का सरासर उल्लंघन है। लोग कई वर्षों से इस सड़क का उपयोग कर रहे थे जो अब बंद कर दिया गया है। इससे 4000 से अधिक प्रिन्सेस पार्क निवासियों का निकलने का रास्ता बंद हो गया है। यह रेजीडेंट्स के अधिकारों हनन है।लोगों को मजबूरी में तिगांव रोड के रेवेन्यू रास्ते का उपयोग करना पड़ रहा है। इसके अलावा अन्य कई मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, सीवर कनेक्शन, सड़क, बेसमेंट इत्यादि भी आज तक पूरे नहीं किए गए।बीपीटीपी पार्क टू सोसाइटी के लोगों का 22वें दिन भी जारी रहा विरोध प्रदर्शनपार्क फ्लोर दो का धरना प्रदर्शन 22वें दिन भी जारीवहीं दूसरी ओर बिल्डर से ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट, बिजली कनेक्शन व अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन रविवार को 22वें दिन भी जारी रहा। लोगों ने बीपीटीपी सेल्स ऑफिस सेक्टर 81 पर शांतिपूर्वक तरीके से जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। आरडब्लूए के उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने कहा कि वर्ष 2013 में फ्लैट खरीदारों को कब्जा दिया गया था। लेकिन अभी तक न तो लोगों को ओसी मिली और न ही सोसायटी के नाम पर कोई बिजली कनेक्शन है। एसटीपी कनेक्शन अभी तक कनेक्ट नहीं है। वर्ष 2014 में हैंड ओवर के समय जो बिल्डिंगों का प्लास्टर उतरा हुआ था उसको भी अभी तक रेनोवेशन नहीं किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.