ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बजंरग पूनिया ने जीता कांस्य

ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट और 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट बजरंग पूनिया ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया है। यह विश्व कुश्ति चैंपियनशिप में भारत का दूसरा पदक रहा। इससे पहले महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कांस्य पदक जीता था।बजरंग ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक के मैच में पुएर्टो रिको के सेबस्टियन रिवेरा को 11-9 से हरा दिया। इससे पहले बजरंग को क्वार्टर फाइनल में यूएसए के जॉन दियाकोमिहालिस ने हराया था। फिर रेपचेज के जरिए बजरंग कांस्य पदक के मैच में पहुंचे और जीत हासिल की।रेपचेज के पहले मैच में बजरंग ने आर्मेनिया के वेजगेन तेवान्यान को कड़े टक्कर में हराया। बजरंग ने अपने अभियान की शुरुआत अपने पहले मुकाबले में सिर की चोट के साथ की थी। पूरे टूर्नामेंट में वह कुछ खास नहीं दिखे, लेकिन अपने विरोधियों को मात देने और भारत के लिए पदक जीतने के लिए महत्वपूर्ण क्षणों में अपने अनुभव का इस्तेमाल किया। ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के कांस्य पदक के प्लेऑफ मैच में 6-0 से पीछे चल रहे थे। इसके बाद बजरंग ने वापसी की और 11-9 से जीत हासिल की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.