ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्मृति ईरानी क्या बढ़ती महंगाई , बेरोजगारी और महंगी शिक्षा ही नरेंद्र मोदी की नई राजनीति का हिस्सा है-एजाज अहमद

पटना। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई से आमजन परेशान हैं यह बातआरबीआई ने भी माना है। आज देश में महंगाई एक बड़ा मुद्दा है, लेकिन भाजपा को इस से कोई मतलब नहीं है। उनके नेता केंद्रीय मंत्री महंगाई के सवाल पर गलत बयानी करते हैं और आम जनों को भ्रम में रखने का काम कर रहे हैं, जबकि महंगाई आम लोगों की जेब पर काफी असर डाल रहा है ये बात आरबीआई के पदाधिकारियों ने भी अपनी रिपोर्ट में माना है, और कहा कि महंगाई का असर आमजनों के जेब पर भी भारी पड़ रहा है। एजाज ने कहा कि खाद्य वस्तुओं के महंगा होने के कारण आम लोग के बीच पौष्टिक भोजन की पहुंच समाप्त हो गई है, लेकिन अफसोस की बात है कि इस मामले को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इसे नरेंद्र मोदी की नई राजनीति का हिस्सा मान रही हैं। जहां देश में गरीब और गरीब होते जा रहा है, वहीं नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के कारण दो उद्योगपतियों को निरंतर फायदा हो रहा है। हद तो यह है कि जहां अदानी और अंबानी के संपत्तियों में निरंतर इजाफा हो रहा है और सरकार की पॉलिसी के कारण दुनिया के सबसे बड़ी उद्योगपति के दूसरे श्रेणी में अडानी आ गए हैं इस नीति से स्पष्ट होता है कि देश में किस तरह की नीतियां और राजनीति चल रही है। एजाज ने आगे कहा कि देश में जहां बेरोजगारों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वही लोग रोजगार की तलाश में पढ़ -लिख कर भी ठेला,रेहड़ी पटरी पर अपना धंधा कर रहे हैं, यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियां कहीं से भी युवाओं के हित में नहीं है। पढ़ाई महंगा होने के कारण गरीब और किसान मजदूर के बेटा- बेटियां डॉक्टर और इंजीनियरिंग की पढाई करने असमर्थ हैं। अपने भविष्य की चिंता में छात्र नौजवान रोजगार और पढ़ाई के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं और आंदोलन कर रहे हैं, क्या इसी तरह की नीतियों से देश में विकास होगा यह समझ से परे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.