केएम कॉलेज आए युवकों पर दूसरी गैंग ने बोला हमला; एक की हालत गंभीर
जींद। हरियाणा के जींद के नरवाना स्थित केएम कालेज के निकट सोमवार को रंजिश के चलते युवकों में भिड़ंत हो गई। जिसमें जमकर एक दूसरे पर लाठियों से हमला किया गया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच हमलावर मौके से फरार हो गए।दनौदा से आए थे कॉलेजबताया गया है कि गांव दनौदा निवासी मदन, मोहित, प्रवीण व चार-पांच अन्य युवक सोमवार को नरवाना के केएम कॉलेज में आए हुए थे। इसी दौरान दूसरे गुट ने उन पर हमला बोल दिया। जिसमें डंडों तथा बिंडों से मदन और उसके साथियों की पिटाई की गई। हमले में मदन व मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए।डॉक्टरों ने किया मृत घोषितदोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मदन को मृत घोषित कर दिया। दूसरा गुट वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले मामले की जांच शुरू कर दी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.