400 मीटर तक आगे निकल गया इंजन, ट्रेन में बैठे यात्रियों में मच गया हड़कंप
शाहजहांपुर: इंजन अलग होते ही ट्रेन के रूकने के बाद यात्री ट्रेन से बाहर आ गए।शाहजहांपुर में बड़ा हादसा होने से बच गया। कपलिंग खुलने से ट्रेन से इंजन अलग होकर करीब 400 मीटर आगे निकल गया। इस दौरान ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोको पायलट और गार्ड को आभास होते ही इंजन को रोका गया और फिर इंजन को पीछे लाकर ट्रेन से जोड़ा गया। करीब एक घंटे बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इतनी देर तक यातायात प्रभावित रहा। वहीं स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि, किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। यातायात भी सुचारू कर दिया गया है।ट्रेन से अलग हुआ इंजनफिरोजाबाद से धनबाद जाने वाली किसान एक्सप्रेस ट्रेन शाहजहांपुर के तिलहर स्टेशन के मलूकापुर गांव के पास पहुंची थी। तभी ट्रेन और उसमे लगे इंजन के बीच कपलिंग खुल गई। जिससे इंजन ट्रेन को छोड़कर करीब 400 मीटर तक चला गया। इसके बाद लोको पायलट और गार्ड की सूजबूझ ने बड़े हादसे को टाल दिया गया। दोनों ने एक दूसरे से संपर्क कर पहले तो लोको पायलट ने इंजन को रोका और उसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। उसके बाद लोको पायलट ने इंजन को पीछे लाकर ट्रेन से फिर से जोड़ा और ट्रेन को डाउन लाइन पर आगे के लिए रवाना किया गया। ट्रेन का इंजन खुलते ही ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मचने के बाद चीखपुकार मचने लगी। करीब एक घंटे तक डाउन लाइन पर यातायात प्रभावित रहा। गनीमत रही कि, इस घटना से ट्रेन में बैठे में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ।ट्रेन में बैठे किसी भी यात्री को नहीं हुआ नुकसानट्रेन और इंजन के बीच मे खड़े यात्री और जीआरपी।वहीं स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि, कपलिंग खुलने से ट्रेन से इंजन अलग हो गया था। लेकिन सूजबूझ के साथ इंजन को वापस लाकर ट्रेन से जोड़ दिया गया। उसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.