ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कपिल शर्मा की फिल्म ‘Zwigato‘ का ट्रेलर रिलीज

टीवी पर सभी को हंसाने वाले कपिल शर्मा अपनी फिल्म ‘ज्विगाटो‘ (Zwigato) के जरिए अब बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया। अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर कपिल शर्मा फिल्म में बिल्कुल अलग अवतार में हैं। ‘ज्विगाटो‘ का निर्देशन नंदिता दास ने किया है। कपिल के अलावा इसमें मुख्य भूमिका में एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी हैं जो उनकी पत्नी बनी हैं। फिल्म का प्रीमियर हाल ही में टोरंटो इंटनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया गया था।
फिल्म में कपिल शर्मा एक फूड डिलीवरी राइडर की भूमिका कर रहे हैं, जो अपने परिवार को एक अच्छी जिंदगी देने के लिए रोजमर्रा की समस्याओं से जूझ रहा है। कपिल शर्मा ने ट्रेलर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सफल वर्ल्ड प्रीमियर के बाद, ज्विगाटो अब बुसान फिल्म फेस्टिवल में दिल जीतने की तैयारी में है।
‘ज्विगाटो‘ की कहानी आधिकारिक रूप से बताया गया है कि ‘एक एक्स फ्लोर मैनेजर है जिसकी जॉब पैनडेमिक के दौरान चली जाती है। तब वह फूड डिलीवरी राइडर का काम करता है, वह रेटिंग और इंसेंटिव से जूझता है। परिवार को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए उसकी होममेकर पत्नी अलग-अलग काम का पता लगाना शुरू करती है।‘
कपिल की फिल्म का प्रीमियर बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा जो इस साल 5 से 14 अक्टूबर तक होने वाला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.