ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नंबर-1 बनने के पांचवें दिन हारे कार्लोस अल्कारेज

यूएस ओपन का खिताब जीत नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी बनकर लौटे कार्लोस अल्कारेज को अपने देश में ही पहली हार का सामना करना पड़ा है। 12 सितंबर को जारी हुई एटीपी रैंकिंग में स्पेन के 19 वर्षीय अल्कारेज दुनिया के सबसे कम उम्र में नंबर एक खिलाड़ी बने थे। पांचवें दिन शुक्रवार को उन्हें डेविस कप के मुकाबले में दुनिया के 13वें नंबर के कनाडा के फेलिक्स ऑगर अलियासिम ने 6-7 (3), 6-4, 6-2 से शिकस्त दी। ग्रुप बी के मैच में कनाडा ने स्पेन को 2-1 से हरा दिया।

पहला सेट अल्कारेज ने टाईब्रेक में जीत लिया था। इसके बाद कनाडाई खिलाड़ी ने जबरदस्त वापसी की। घरेलू दर्शक पवेलियन से अल्कारेज का हौसला बढ़ा रहे थे। वहीं, फेलिक्स ने अपने आपको शांत रखा। उन्होंने अपनी सर्विस पर दबदबा बनाते हुए 16 ऐस लगाए और आखिर में दूसरे सेट में देर से और तीसरे सेट में दो बार अल्ज्कारेज की सर्विस तोड़कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। 22 वर्षीय फेलिक्स ने सभी सात ब्रेक प्वाइंट बचाकर अल्कारेज को दो घंटे 50 मिनट के मुकाबले में शिकस्त देकर 1-1 की बराबरी दिलाई। इसके बाद फेलिक्स ने युगल में अपनी लय जारी रखी, जिसमें उन्होंने वासेक पोस्पिसिल के साथ मिलकर मार्सेल ग्रेनोलर्स और पेड्रो मार्टिनेज की जोड़ी को 4-6, 6-4, 7-5 से हराया। ग्रुप के पहले मैच में रोबर्टो बतिस्ता आगुट ने पोस्पिसिल को 3-6, 6-3, 6-3 से हराकर स्पेन के लिए अच्छी शुरुआत की थी। ग्रुप मैच में रविवार को कनाडा का अगला मैच सर्बिया से और स्पेन का दक्षिण कोरिया से होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.